बजट: 2.5 लाख से 5 लाख रुपए की सालाना इनकम पर मौजुदा कर दर 10% से घटाकर 5% किया गया
अरुण जेटली ने आम बजट में इनकम टैक्स को घटाने का एलान किया है। अब आपकी सालाना इनकम 3 लाख रुपए है तो टैक्स नहीं देना होगा। पहले ढाई से पांच लाख रुपए की इनकम पर पहले 10% टैक्स लगता था। अब यह आधा यानी 5% ही लगेगा। 5 से 10 लाख रुपए के स्लैब में टैक्स रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन्वेस्टमेंट दिखाने के बाद 5 लाख रुपए तक की इनकम वालों को सालाना 12500 रुपए का फायदा मिल सकता है।
पहले ये थी टैक्स स्लैब, 2.5 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगता था। 2.5 से 5 लाख रुपए की इनकम पर 10% टैक्स लगता था। 5 से 10 लाख रुपए की इनकम पर 20% टैक्स लगता था। 10 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स लगता था। सभी स्लैब में इनकम टैक्स पर 3% एजुकेशन सेस भी लगता था।
भारत में टैक्स से आने वाली आय काफी कम है, सिर्फ 24 लाख लोग 10 लाख से ज्यादा आय बताते हैं। 99 लाख लोगों ने अपनी आमदनी 2.5 लाख रुपये से कम बताई है। कर चोरी करने वालों का भार ईमानदार लोगों पर पड़ता है।