अगर धोनी ने एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास ले लिया होता तो घर के बाहर धरना देता : सुनील गावस्कर
धोनी ने बुधवार को सभी को चौंकाते हुए भारत की एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। एकदिवसीय और टी-20 टीमों की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को उनके साथी खिलाड़ी और प्रशंसक लगातार बधाई दे रहे हैं।
वहीं भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर धोनी ने एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास ले लिया होता तो उनकी वापसी के लिए उनके घर के आगे धरने पर बैठने वाला मैं पहला शख्स होता। उन्होने ने कहा कि जिंदगी के 15 सेकंड हों तो धोनी का वर्ल्डकप का छक्का देखकर मरना चाहूंगा।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले के बाद खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सामने आकर अपने पति के इस शानदार सफर पर उनकी पीठ थपथपाई। साक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, ‘कोई भी ऐसा पर्वत नहीं है जो तुम्हें उस पर चढ़ने(बड़ी-बड़ी उपलब्धियों) से रोक सके. तुम पर गर्व है।
खेल जगत ने महेंद्र धोनी को उनके शानदार कप्तानी करियर के लिए बधाई दी जिसमें सचिन, रोहित, कैफ, हर्षा भोगले जैसे दिग्गज शामिल रहे। क्लार्क ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा,‘‘धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। वह बेहतरीन इंसान है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने धोनी को किसी क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाला सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक बताया।